भाजपा किसान मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से
विश्व न्यूज़ गौतम भारद्वाज
मधुबनी बिहार
शुक्रवार। 14/08/2020
प्रेस विज्ञप्ति
कल 13-08-2020 को भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में भाजपा किसान मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रणधीर खन्ना के अध्यक्षता में की गई इस बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा माननीय सरोज रंजन पटेल जी ने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए कृतसंकल्प है, किसान सम्मान योजना किसान के खाते में छठी किस्त भी सरकार के द्वारा दिया जा चुका है l अतिवृष्टि के कारण फसल क्षति की मुआवजा देने के लिए केंद्र सरकार व बिहार सरकार पहल कर रही है इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शंकर झा जी ने कहा कि किसान मोर्चा , जिला से लेकर प्रखंड वह पंचायतों तक किसानों की समस्या और समाधान हेतु सतर्क सजग रहें ताकि केंद्र सरकार के द्वारा दी गई किसानों के हित में सहयोग प्रत्येक किसानों तक पहुंच सके l इस अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल बैठक में विधायक रामप्रीत पासवान जी, पूर्व विधायक रामदेव महतो जी , विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ जी ,पूर्व विधायक अरुण शंकर प्रसाद जी, हरि भूषण ठाकुर बचोल जी, जिला प्रभारी निरंजन जी , मृत्युंजय झा जी पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष शर्मा ,शैलेंद्र झा, धीरज झा ,मुन्ना ठाकुर ,अभिनव ईशान, प्रमोद सिंह, राकेश सिंह क्षेत्रीय प्रभारी ,अर्जुन सिंह ,शंकर झा, रामचंद्र मिश्र ,अमरीश चौधरी , राजीव झा आदि उपस्थित थे l इस मौके पर पार्टी कार्यालय में जिला महामंत्री संजीव कुमार बादल ,ज्योति नारायण मंडल, आईटी सेल जिला संयोजक अरुण कांत झा, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना आदि उपस्थित थे l
Comments
Post a Comment