आम जन जांच से डरे नही। जो जांच करना चाहते है उनका निशुल्क जांच किया जाएगा।
विश्व न्यूज़ गौतम भारद्वाज
मधुबनी बिहार
बुधवार। 12/08/2020
कोरोना संक्रमण मधुबनी जिले में 100 व्यक्तियों में मात्र 3 या 4 व्यक्ति में पाया जा रहा है। वे भी इलाज से ठीक हो रहे है।
जिला प्रशासन का अनुरोध है की आम जन जांच से डरे नही। जो जांच करना चाहते है उनका निशुल्क जांच किया जाएगा। आज 3076 लोगों का सैंपल लिया गया जिनमे 110 व्यक्ती कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
सैंपल लेने का कार्य तेजी से किया जा रहा है । प्रखंड प्रशासन एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा स्थानीय मुखिया, सरपंच , जनप्रतिनिधियों को सूचना देकर कोरोना जांच हेतु सैंपल लेने हेतु कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
आमजनों से अपील की जाती है कि कोरोना संक्रमण के लक्षण होने पर तुरंत अपने जिला अंतर्गत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर निःशुल्क कोरोना की जांच कराएं।
Comments
Post a Comment