कोरोना संक्रमण रोकने हेतु मधुबनी जिले के विभिन्न जगह जांच अभियान जारी है।

विश्व न्यूज़     गौतम भारद्वाज
मधुबनी बिहार
बुधवार।    12/08/2020

कोरोना संक्रमण रोकने हेतु मधुबनी जिले के विभिन्न जगह जांच अभियान जारी है। सैंपल लेने का कार्य तेजी से किया जा रहा है । प्रखंड प्रशासन एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा स्थानीय मुखिया, सरपंच , जनप्रतिनिधियों को सूचना देकर कोरोना जांच हेतु सैंपल लेने हेतु कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

आमजनों से अपील की जाती है कि कोरोना संक्रमण के लक्षण होने पर तुरंत अपने जिला अंतर्गत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर निःशुल्क कोरोना की जांच कराएं।

Comments