प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग ने की ऑनलाईन बैठक


विश्व न्यूज़।  गौतम भारद्वाज
दरभंगा बिहार
बुधवार।  12/08/2020


*प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग ने की ऑनलाईन बैठक*

*जाँच व बेड की संख्या बढ़ाने को दिए निर्देश*

श्री प्रत्यय अमृत, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा कोरोना के रोकथाम को लेकर ऑनलाईन बैठक की गयी।
उन्होंने जिलावार सभी जिलाधिकारी से उनके जिले में कोविड-19 के लिए इलाज की व्यवस्था, आरटी-पीसीआर, ट्रूनेट एवं एंटीजन टेस्ट के लिए सैम्पल कलेक्शन की व्यवस्था, बेडों की संख्या एवं ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता के संबंध में बिंदुवार जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने सभी जिलाधिकारी को अपने अपने जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए बनाये गए सभी कोविड हेल्थ सेंटर पर बेड की संख्या बढ़ाने तथा जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
दरभंगा जिला के संबंध में जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि दरभंगा जिले में वर्तमान में 1216 बेड उपलब्ध हैं, और 400 बेड बढ़ाया जा रहा है। अभी तक 27000 लोगों के सैंपल कलेक्शन कोविड-19 का टेस्ट कराया गया है। प्रतिदिन 1500 से 1600 लोगों का सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है तथा जांच कराई जा रही है, इसमें भी वृद्धि की जाएगी।
ऑनलाईन बैठक में सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, डी.पी.एम (हेल्थ)श्री विशाल कुमार सिंह उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आशीष ने बनाया पहली बार मिथिला पेंटिंग राम सीता विवाह ,राम के धनुष तोड़ने की दृश्य

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं,

मधुबनी जिला के रहिका प्रखंड हुआ कंटेनमेंट जोन घोषित