जिला पदाधिकारी डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे द्वारा जिला में कोराना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की गई।

विश्व न्यूज़      गौतम भारद्वाज
मधुबनी बिहार
बुधवार 12/08/2020


जिला पदाधिकारी डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे द्वारा जिला में कोराना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की गई।

12, अगस्त, मधुबनी: जिला पदाधिकारी डाॅ0 निलेश रामचन्द्र देवरे द्वारा जिला के सभी एस0डी0ओ0, एस0डी0पी0ओ0, बी0डी0ओ0, पी0एच0सी0 प्रभारी, बी0एच0एम0 के साथ विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कोविड-19 की  स्थिति ,जिला प्रशासन के स्तर से संक्रमण के रोकथाम की दिशा में हो रहे कार्यों एवम् प्रभावितों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गयी। इस दौरान सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता भी मौजुद थे।
  समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बीडीओ एवम् पीएचसी प्रभारी से उनके प्रखंडों में हो रहे कोराना टेस्ट की संख्या को बहुत कम बताते हुए नाराजगी व्यक्त किया गया। पीएचसी प्रभारी रहिका एवम् पंडौल से स्पष्टीकरण करने का आदेश भी सिविल सर्जन को दिया गया।जिला पदाधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान  दिए गए प्रमुख निदेश इस प्रकार है।
 1. प्रत्येक प्रखण्ड में रैपिड एंटीजन टेस्ट, आर0टी0पी0सी0आर0 एवं ट्रूनेट टेस्ट की संख्या बढ़ाना है। इसकी इन्ट्री भी तत्काल करानी है।
 2. कंटेनमेंट जोन के 100% लोगों का कोविड टेस्ट कराना है इसके लिए मुखिया, सरपंच तथा अन्य जन-प्रतिनिधि का सहयोग लेना है।
 3. जिन प्रखण्डो में कोविड केयर सेन्टर नही है वहाँ यदि संभव हो तो पी0एच0सी0 अथवा नजदीक के सरकारी भवन में 30 बेड कोविड  केयर सेन्टर शीघ्र  बनवाना सुनिश्चित करें।
 4. रोस्टर बनाकर प्रत्येक पंचायत से 100 लोगो का कोराना टेस्ट  कराये।
 5. मास्क का जाँच जारी रखे तथा प्रत्येक थाने को मास्क जाँच का टारगेट निर्धारित करे।
6. सभी ए0 एन0 एम0 को कोराना टेस्ट करने हेतु प्रशिक्षित करे।
7.सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने अपने अनुमंडल के प्रत्येक प्रखंड में हो रहे कोराना टेस्ट की प्रतिदिन समीक्षा करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं,

आशीष ने बनाया पहली बार मिथिला पेंटिंग राम सीता विवाह ,राम के धनुष तोड़ने की दृश्य

मधुबनी जिला के रहिका प्रखंड हुआ कंटेनमेंट जोन घोषित