बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट 2021 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है


विश्व न्यूज़    गौतम भारद्वाज
मधुबनी बिहार
वृहस्पिवार, 13/08/2020


बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट 2021 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है बोर्ड की माने तो मैट्रिक का 18 से 27 अगस्त तक परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा वही इंटरमीडिएट 2021 के लिए 19 से 28 तक परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा।

इससे पहले बिहार बोर्ड द्वारा परीक्षा आवेदन पत्र को समिति के वेबसाइट पर डाला जाएगा इंटर का परीक्षा आवेदन पत्र स्कूल और कॉलेज द्वारा 11 से 18 अगस्त तक बिहार बोर्ड वेबसाइट seniondary.bihorsecarboardonline.com से डाउनलोड करना होगा

वही मैट्रिक का फॉर्म 10 से 17 अगस्त तक बोर्ड वेबसाइट www.biharboard.onlile से डाउनलोड करना होगा कॉलेज और स्कूल द्वारा परीक्षा आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर छात्र और छात्राओं को देना होगा फार्म भरने के बाद स्कूल और कॉलेज द्वारा ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा ज्ञात हो कि इससे पहले डमी पंजीयन कार्ड जारी कर बोर्ड ने त्रुटि सुधार का मौका कई बार छात्रों को दिया है।

इंटर में 1220 और मैट्रिक में ₹830 परीक्षा शुल्क

बिहार बोर्ड की माने तो मैट्रिक में सामान्य श्रेणी के छात्रों को कुल परीक्षा शुल्क ₹830 देने होंगे वही आरक्षित कोटि के छात्रों को कुल ₹730 शुल्क देना होगा वही इंटर में सभी परीक्षार्थियों को 12 से ₹20 परीक्षा शुल्क के तौर पर जमा करना होगा परीक्षा शुल्क ऑनलाइन ही जमा करना है

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं,

आशीष ने बनाया पहली बार मिथिला पेंटिंग राम सीता विवाह ,राम के धनुष तोड़ने की दृश्य

मधुबनी जिला के रहिका प्रखंड हुआ कंटेनमेंट जोन घोषित