पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं,
विश्व न्यूज़ रोशन कुमार झा कोलकाता , पश्चिम बंगाल वृहस्पतिवार 13/08/2020 पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं है और वह अब भी गहरी बेहोशी में हैं. सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी. मुखर्जी का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है और वह अब भी जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं. मुखर्जी (84) को 10 अगस्त सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया रहा, और उनकी मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी, इससे पहले कोविड-19 जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.अस्पताल ने एक बयान में कहा, ''प्रणब मुखर्जी की हालत में आज सुबह भी कोई सुधार नहीं आया. वह गहरी बेहोशी में है और अब भी जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं.'' इस बीच, पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर आ रही खबरों से नाराज उनके बेटे व पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी ने कहा, ''मेरे पिता श्री प्रणब मुखर्जी अभी जिंदा हैं और 'हेमो...
Comments
Post a Comment