आज दिनांक 12.08.2020 को जिलाधिकारी द्वारा सरायरंजन प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पंचायतों का निरीक्षण किया गया।


विश्व न्यूज़     गौतम भारद्वाज
समस्तीपुर बिहार
बुधवार।   12/08/2020


आज दिनांक 12.08.2020 को जिलाधिकारी द्वारा सरायरंजन प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पंचायतों का निरीक्षण किया गया।

अपर समाहर्ता, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

बाढ़ प्रभावित पंचायतों का भ्रमण कर जिलाधिकारी के अध्यक्षता में निरीक्षण भवन, सरायरंजन में बैठक की गई।

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित फसलों का सर्वे करवा कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निदेश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया।

बाढ़ प्रभावित पंचायतों में प्रभावित घरों/टोला के सर्वे हेतु सुपरवाइजरी स्टाफ के अध्यक्षता में टीम गठित करने का निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया।

बाढ़ के पानी से पूरी तरह से घिरे वार्डों में ऊंचे स्थल/स्कूल चिन्हित कर वहां प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी को और एडवांस भुगतान हेतु अंचल अधिकारी को निदेश दिया गया।

नावों के परिचालन के स्थान चिन्हित कर शीघ्र निशुल्क सेवा आरंभ करवाने का निदेश अंचल अधिकारी को दिया गया।

साथ ही थाना प्रभारी को इन स्थानों पर गृह रक्षा वाहिनी गार्ड को प्रतिनियुक्ति करने का निदेश दिया गया। वाह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी नाव पर नाव के क्षमता से अधिक लोग ना सवार हो, सवारियों से किसी भी प्रकार का शुल्क ना वसूला जाए और संध्या 6 बजे के बाद नावों का परिचालन ना हो।

शरण स्थलों में पेय जल हेतु चापाकल लगवाना, और शौचालय के निर्माण करवाने का निदेश पीएचईडी को दिया गया।

पशुओं के लिए शरण स्थल चिन्हित कर चारा का वितरण कराने का निदेश जिला पशुपालन पदाधिकारी को दिया गया।

बाढ़ प्रभावित पंचायतों में बाढ़ राहत स्वास्थ्य केंद्र स्थापित कर लोगों में हैलोजेन टैबलेट का वितरण, एंटी वेनम वैक्सीन की उपलब्धता, कोरोना जांच हेतु सैंपल कलेक्शन कि व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निदेश प्रभारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को दिया गया।

प्रखंड में फसलों के बीमा के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने का निदेश सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया। और प्रखंड में मछली पालन के व्यवसाय में बाढ़ से हुई क्षति का सर्वे कराने का निदेश दिया गया।

कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं थाना प्रभारी को सभी स्लुइस गेट पर चौकीदार/होम गार्ड के उपस्थिति को अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया।

बाढ़ के पानी में डूबे/क्षतिग्रस्त पथों का सर्वे कर मरम्मत कराने का निदेश दिया गया।




Comments

Popular posts from this blog

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं,

आशीष ने बनाया पहली बार मिथिला पेंटिंग राम सीता विवाह ,राम के धनुष तोड़ने की दृश्य

मधुबनी जिला के रहिका प्रखंड हुआ कंटेनमेंट जोन घोषित